Begin typing your search above and press return to search.

Monsoon 2024: बिलासपुर संभाग पर मानसून मेहरबान: जानिये...3 जुलाई को कैसा रहेगा छत्‍तसगढ़ का मौसम

Monsoon 2024: दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्‍यत: मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय होता है, लेकिन इस पर 6 दिन पहले ही पहुंच गया है। इससे देश के अधिकांश हिस्‍सों में अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद की जा रही है।

Monsoon 2024: बिलासपुर संभाग पर मानसून मेहरबान: जानिये...3 जुलाई को कैसा रहेगा छत्‍तसगढ़ का मौसम
X
By Sanjeet Kumar

Monsoon 2024: रायपुर। मानसून बिलासपुर संभाग पर कुछ ज्‍यादा ही मेहरबान है। संभाग के अधिकांश स्‍थानों पर बीते चौबीस घंटो में अच्‍छी बारिश हुई है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई है। बिलासपुर से लगे सरगुजा संभाग में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 02 दिनों तक व्यापक वर्षा की गतिविधि के साथ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 03 दिनों में वर्षा की गतिविधि में हल्की कमी होने की संभावना है।

प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक दो पर स्थानों भारी वर्षा दर्ज की गयी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 सेल्सियस पेंड्रारोड (गौरेला पेंड्रा मरवाही) में दर्ज किया गया ।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है।

राज्‍य के मौसम का पुर्नानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है।वहीं, रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

जानिये...कहां कितनी हुई बारिश

दुलदुला -9, कोटा, रतनपुर, बेलगहना -8, कटघोरा, कापू-7, दर्री, पाली-6, धरमजयगढ़, मुकडेगा, कोरबा, पसान, पौडी उपरोड़ा, बेलतरा, शंकरगढ़, कांसाबेल-5, अजगरबहार, लोरमी, पत्थलगांव, भैसमा, करतला, लैलूंगा-4, मानपुर, रघुनाथ नगर, राजपुर, लालपुर थाना, अंतागढ़, बेलरगांव, पेंड्रा रोड, कुनकुरी, दुर्गकोंदल, सकोला, छाल, हरदीबाजार, बागबहार-3, पामगढ़, भानुप्रतापपुर, नगरी, सीतापुर, पथरिया, बगीचा, सकरी, मैनपाट, चारामा, सामरी, कांकेर, बलौदा, देवभोग, औंधी, खड़गांव, तखतपुर, तपकरा, पेंड्रा, बड़ेराजपुर, प्रेमनगर, पखांजूर, बरपाली, कुसमी, नेरहरपुर, कुकदुर-2, डौरा कोचाली, प्रतापपुर, फरसगांव, मरवाही, मुंगेली, पंडरिया, डौंडी, घरघोड़ा, केशकाल, सन्ना, नवागढ़, सरोना, नया बाराद्वार, छुरा, मनेंद्रगढ़, धनोरा, लटोरी, बोदारी, ओड़गी, सीपत, तमनार, जशपुरनगर-1 सेमी और अनेक स्थानों में इससे कम वर्षा हुई।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story