Mohla-Manpur News-बच्चों से भरी पिकअप पलटी, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकर लौट रहे थे बच्चे, 17 घायल...

Mohla-Manpur News-बच्चों से भरी पिकअप पलटी, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकर लौट रहे थे बच्चे, 17 घायल...
X

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी वाहन पलट गई। हादसे में 17 बच्चे घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना खड़गांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मोहला मानपुर के ग्राम बोगा फुलकोड़ो में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन शुरू है। इस आयोजन में एक पिकअप में भर कर स्कूली बच्चे भी पहुंचे थे। खेल में हिस्सा लेने के बाद पिकअप से सभी स्कूली बच्चे अपने-अपने ग्राम लौट रहे थे।

इस दौरान फुलकोड़ो और भर्रीटोला के बच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 17 बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को राजनांदगांव लाया गया। वहीं अन्य का उपचार मानपुर सामुदायिक केंद्र में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बाद सामुदायिक केंद्र में बच्चों को देखने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है और सभी का उपचार जारी है। वहीं, हादसे किन परिस्थियों में हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Tags

Next Story