Begin typing your search above and press return to search.

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: इन मंत्रालयों के मंत्री हैं प्रधानमंत्री मोदी: जानिए... कौन-कौन सा मंत्रालय संभालते हैं प्रधानमंत्री

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: मोदी कैबिनेट 3.0 के मंत्रियों के बीच कामकाज का बंटवार हो चुका है। मंत्री आज अपने-अपने मंत्रालयों में पदभार ग्रहण कर रहे हैं। विभागों के बंटवारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी करीब आधा दर्जन मंत्रालय अपने पास रखा है।

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: इन मंत्रालयों के मंत्री हैं प्रधानमंत्री मोदी: जानिए... कौन-कौन सा मंत्रालय संभालते हैं प्रधानमंत्री
X
By Sanjeet Kumar

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

मोदी कैबिनेट 3.0 में प्रधानमंत्री सहित कुल 72 मंत्री हैं। इनमें 30 कैबिनेट 5 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और 36 राज्‍यमंत्री शामिल है। पीएम मोदी और उनके मंत्रियों ने रविवार को शपथ ग्रहण किया और कल (सोमवार) को मंत्रालयों के बंटवारा हुआ। मोदी कैबिनेट में लौटे ज्‍यादातर पुराने मंत्रियों को फिर से वही मंत्रालय दिया गया है। जैसे राजनाथ सिंह फिर से देश के रक्षा मंत्री बनाए गए हैं तो अमित शाह इस सरकार में भी गृह और सहकारिता मंत्रालय संभालेंगे।

इन सबके बीच चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रालय को लेकर है। सवाल उठ रहा है कि क्‍या प्रधानमंत्री के पास भी मंत्रालय होता है। इसका जवाब है हां। प्रधानमंत्री के पास भी करीब आधा दर्जन मंत्रालयों की जिम्‍मेदारी है। इनमें परमाणु उर्जा भी शामिल हैं। पीएम मोदी जिन मंत्रालयों के भारसाधक मंत्री हैं उनमें कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं, शामिल है।

जानिए...मोदी कैबिनेट के मंत्री और उनके विभाग

कैबिनेट मंत्री

1. राज नाथ सिंह रक्षा मंत्री।

2. अमित शाह गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री।

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री।

4. जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन और उर्वरक मंत्री।

5. शिवराज सिंह चौहान कृषि और किसान कल्याण मंत्री; और ग्रामीण विकास मंत्री।

6. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री; और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।

7. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री।

8. मनोहर लाल आवास और शहरी मामलों के मंत्री; और बिजली मंत्री।

9. एच. डी. कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री; और इस्पात मंत्री।

10. पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री।

11. धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री।

12. जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।

13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पंचायती राज मंत्री; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।

14. सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री।

15. डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।

16. किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री।

17. प्रल्हाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।

18. जुएल ओराम जनजातीय मामलों के मंत्री।

19. गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री।

20. अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री; सूचना और प्रसारण मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

21. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री।

22. भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री।

23. गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री; और पर्यटन मंत्री।

24. अन्नपूर्णा देवी महिला और बाल विकास मंत्री

25. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री; और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री।

26. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27. डॉ. मनसुख मंडाविया श्रम और रोजगार मंत्री; और युवा मामले और खेल मंत्री।

28. जी. किशन रेड्डी कोयला मंत्री; और खान मंत्री।

29. चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

30. सी.आर. पाटिल जल शक्ति मंत्री।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2. डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

3. अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

4. जाधव प्रतापराव गणपतराव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

5. जयंत चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

राज्य मंत्री

1. जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2. श्रीपद येसो नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

3. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री।

4. कृष्ण पाल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

6. राम नाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

7. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

9. वी. सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

11. प्रो. एस. पी. सिंह बघेल मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री।

12. शोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

13. कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री।

14. बी. एल. वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

15. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री।

17. डॉ. एल. मुरुगन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

18. अजय टम्टा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

19. बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

20. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

21. भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

22. सतीश चंद्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री।

23. संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

24. रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

25. दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।

26. रक्षा निखिल खडसे युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

27. सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

28. सावित्री ठाकुर महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

29. तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।

30. राज भूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री।

32. हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री।

35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

36. पबित्रा मार्गेरिटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story