Begin typing your search above and press return to search.

Manendragarh News सीजी में अब पेशाब कांड: कांग्रेसियों के लिए बन रहे खाने में भाजपाईयों ने किया पेशाब, विधायक ने लगाया आरोप, देखें वीडियो

Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर खाने में पेशाब करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Manendragarh News सीजी में अब पेशाब कांड: कांग्रेसियों के लिए बन रहे खाने में भाजपाईयों ने किया पेशाब, विधायक ने लगाया आरोप, देखें वीडियो
X
By Sanjeet Kumar

Manendragarh News मनेंद्रगढ़। छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अब पेशाबकांड की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बन रहे खाने में भाजपाईयों ने पेशाब कर पूरे खाने को दूषित कर दिया। यह आरोप मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने लगाया है। घटना उनके निर्वाचन क्षेत्र मनेंद्रगढ़ की ही बताई जा रही है। विधायक के इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए सबूत पेश करने की चुनौती दे रही है।

बताया जा रहा है कि मामला 9 सितंबर का है। 9 सितंबर को फुटबॉल ग्राउंड डोमनहिल चिरमिरी में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया था। इसका आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया था। इस सम्‍मेलन में प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीपीसी चीफ दीपक बैज और विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं को भी शामिल होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण इनमें से कोई भी नेता पहुंच नहीं पाया। इसके बाद विधायक डॉ. जयसवाल और जिला कांग्रेस के नेताओं ने संकल्‍प शिविर को संबोधित किया।

सुनिए क्‍या कह रहे हैं विधायक डॉ. विनय जायसवाल

कांग्रेस नेताओं के अनुसार संकल्प शिविर में आए कार्यकर्ताओं के लिए 3 हजार भोजन का पैकेट तैयार कराया जा रहा था। भोजन नगर निगम के सभागार में बनाया जा रहा था। भाजपा के नेता इसका विरोध कर रहे थे। निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह का कहना था कि कांग्रेस नगर निगम का भी कांग्रेसीकरण कर रही है। इसे लेकर भोजन बनवाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया। इसकी वजह से करीब घंटेभर तक वहां हंगामा होता रहा।

कार्यक्रम के बाद विधायक डॉ. जयसवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए भोजन के पैकेट में पेशब करने का आरोप लगाया। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि संकल्प शिविर में आने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खाने में भाजपाइयों ने पेशाब कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों की मानसिकता इतनी खराब हो चुकी है कि उन्होंने खाने का दूषित करने का घृणित कार्य किया है।

कांग्रेस विधायक के आरोप पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने पलटवार करते हुए कहा कि अन्न और अन्नदाता का सम्मान भारत की संस्कृति है। भाजपा भारतीय संस्कृति के आधार पर अपने दल का संचालन करती है। अगर इस घृणित कार्य का प्रमाण कांग्रेस विधायक दे दें, तो मैं अपने पद से त्यागपत्र दे दूंगा।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story