Begin typing your search above and press return to search.

महिला से गैंगरेप: प्राइवेट पार्ट्स को चाकू से काटा, सिगरेट से जलाया... घटना का वीडियो भी बनाया

NPG न्यूज़:

महिला से गैंगरेप: प्राइवेट पार्ट्स को चाकू से काटा, सिगरेट से जलाया... घटना का वीडियो भी बनाया
X
By NPG News

NPG न्यूज़:

मुंबई: घर घुसकर एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 42 साल की महिला के साथ मार पीट कर गैंगरेप किया फिर उसके प्राईवेट पार्ट्स को सिगरेट से भी जलाया। इस घटना का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी कि अगर पुलिस को इसके बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुके, उनमें(आरोपी) से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से कॉन्टेक्ट करने पर उसे वायरल करने की धमकी भी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने पड़ोसियों को इस बारे में पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने एक एनजीओ से संपर्क किया और एक एफआईआर दर्ज की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य अपराधों के तहत आरोप लगाए गए हैं. अभी तक उन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है, अधिकारी ने कहा कि उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story