Begin typing your search above and press return to search.

महिला पर बना रहा था शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर बच्चों के अपहरण करने की दी धमकी...आरोपी गिरफ्तार

महिला पर बना रहा था शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर बच्चों के अपहरण करने की दी धमकी...आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर। बच्चों को किडनैप करने की धमकी देकर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पति को भी फोन कर उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर रहा था। शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का कोटा राजस्थान निवासी मुख्तार अली का पूर्व परिचय था। जिसका फायदा उठा कर वह महिला को गलत नजर से देखता था। एहसास होने पर महिला ने उससे पीछा छुड़वाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी उसकी पत्नी को फोन कर शारीरिक संबंध बनाने हेतु जबर्दस्ती परेशान करता था। और उसका नंबर ब्लॉक करने पर मुख्तार अली उसे और उसके बच्चों को दूसरे नंबरों से जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही उसके बच्चो को भी किडनैप करने की धमकी देता था। आरोपी प्रार्थी को भी फोन कर उसकी पत्नी की न्यूड फोटो वीडियो इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार की मांग कर रहा था और उसकी पत्नी को अलग अलग नम्बरो से लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा था।

तेलीबांधा पुलिस ने धारा 509(ख)" ,384 भादवि, 67 (क) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया। व तकनीकी जांच कर आरोपी को राजस्थान के कोटा बोरखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुख्तार अली उम्र 29 वर्ष से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया है।

Next Story