Begin typing your search above and press return to search.

महिला को जमीन का कब्जा दिलाने गए नायब तहसीलदार,आरआई, पटवारी की पिटाई, महिला समेत राजस्व टीम घायल,9 गिरफ्तार

महिला को जमीन का कब्जा दिलाने गए नायब तहसीलदार,आरआई, पटवारी की पिटाई, महिला समेत राजस्व टीम घायल,9 गिरफ्तार
X
By NPG News

कोंडागांव 21 अक्टूबर 2022। महिला को जमीन का कब्ज़ा दिलवाने गए राजस्व टीम पर दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी समेत महिला भी घायल हो गयी। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही तीन अन्य फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम विवला में रहने वाली लक्ष्मी मरकाम की जमीन पर अन्य ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था। जिसका मामला तहसीलदार माकड़ी के यहां चल रहा था। न्यायलय से केस जितने पर माकड़ी नायब तहसीलदार राजकुमार आवड़े, ग्राम पटवारी सबित मरकाम, ग्राम मांझीबोरण्ड पटवारी व ग्राम कोटवार महिला को कब्जा दिलवाने पहुँचे थे। इस दौरान कब्जा करने वाले दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने राजस्व अमलें को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मारपीट मे जिस महिला लक्ष्मी मरकाम को कब्जा दिलवाने टीम गयी थी वह भी घायल हो गयी। मामलें की शिकायत माकड़ी के आरआई ने कोंडागांव कोतवाली थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर हमलें में शामिल 18 वर्षीय अनित मरकाम, 21 वर्षीय मान सिंह मरकाम, 25 वर्षीय घनश्याम मरकाम, 21 वर्षीय रमेश मरकाम, 38 वर्षीय घीना मरकाम, 41 वर्षीय मोतीराम मरकाम, 26 वर्षीय दिनेश मरकाम 28 वर्षीय दशरू राम मरकाम, 18 वर्षीय सियाराम मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। वही तीन अन्य फरार है जिनकी तलाश कर रही है।

Next Story