Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर बड़ी खबर, 13 मार्च के बाद होगा डेट का ऐलान

Lok Sabha Election 2024 Date: चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। आयोग के अधिकारी चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों का अंतिम दौरा कर रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर बड़ी खबर, 13 मार्च के बाद होगा डेट का ऐलान
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Election 2024 Date: चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। आयोग के अधिकारी चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों का अंतिम दौरा कर रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्यों का दौरा पूरा होने के बाद तारीखों का ऐलान किया जाएगा। राज्यों का दौरा संभवतः मार्च के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो 2019 जैसा ही चुनावी कैंलेडर बनेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के अधिकारी मौजूदा समय में तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इसके बाद टीम उत्तर प्रदेश जाएगी और वहां से जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी। आयोग पिछले काफी समय से राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों ने समस्या वाले क्षेत्रों, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की आवाजाही, सुरक्षा बलों की आवश्यकता और सीमाओं पर कड़ी निगरानी को सूचीबद्ध किया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस बार चुनाव आयोग चुनावों के सुचारू संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करने की योजना बना रहा है। इसके माध्यम से आयोग सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को पकड़ेगा और उनको हटाएगा। इसके लिए आयोग AI समर्पित एक विभाग भी बनाएगा। AI के जरिए आचार संहिता नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही वह संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story