Begin typing your search above and press return to search.

Lilaram Bhojvani: छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, आज राजनांदगांव में होगा अंतिम संस्कार

Lilaram Bhojvani: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजनांदगांव सीट से दो बार के विधायक लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है।

Lilaram Bhojvani: छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, आज राजनांदगांव में होगा अंतिम संस्कार
X
By Sanjeet Kumar

राजनानदगांव। भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज राजनांदगांव में किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

राजनंदगांव सीट से दो बार विधायक रहे भोजवानी की कल तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें रायपुर लेजाया गया। वहां भी इलाज के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। इसके बाद देर रात परिजनों ने उन्हें वापस राजनांदगांव लाने का फैसला किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

1990 और 1998 में राजनांदगांव सीट से विधायक रहे भोजवानी का जन्म 24 जनवरी 1941 को दादू (सिंध) में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राजनानदगांव से की। भोजवानी अविभाजित मध्यप्रदेश में श्रम मंत्री रहे। अभी वे पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन के प्रतिनिधि थे।

भोजवानी का राजनीतिक सफर

भोजवानी पहली बार साल 1965 में राजनांदगांव नगर निगम में पार्षद बने। 1990 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता, फिर 98 में भी वापस विधायक चुने गए । मध्य प्रदेश के जमाने में श्रम विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। 2000 से विधायक दल के कोषाध्यक्ष, राजनांदगांव भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारियां भी संभाली। भोजवानी पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। कई बार मजदूर, मुर्रा पोहा श्रमिकों, झुग्गी झोपड़ी वासियों की समस्या और सामाजिक संस्थाओं के आंदोलन की वजह से जेल भी जा चुके थे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story