Begin typing your search above and press return to search.

Land Scam: बजरमुड़ा भूअर्जन घोटाला- कागज में ऐसे बिछाई हरियाली और साजा,महुआ,कलमी जैसे कीमती पेड़ उगा दिए...

Land Scam: रायगढ़ जिले के बजरमुड़ा भूमि अधिग्रहण और भूअर्जन में राजस्व अधिकारियों और मुलाजिमों ने सरकारी खजाने को लुटने के लिए जो कुछ करते बना वह सब-कुछ कर डाले हैं। कागजों में जिस हरियाली का जिक्र भूअर्जन के लिए अफसरों ने कारनामा किया है,जांच टीम को मौके पर दिखा ही नहीं। कागज में साजा,महुआ और कलमी जैसे कीमती पेड़ उगाकर अफसरों ने करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा कर दिया है। चार अरब 78 करोड़ के मुआवजा घोटाले में राजस्व अधिकारियों ने फर्जी पेड़ उगाने से लेकर सब-कुछ कागजों में बना दिया है।

Land Scam: बजरमुड़ा भूअर्जन घोटाला- कागज में ऐसे बिछाई हरियाली और साजा,महुआ,कलमी जैसे कीमती पेड़ उगा दिए...
X
By Radhakishan Sharma

Land Scam: रायगढ़। रायगढ़ जिले के बजरमुड़ा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को शासकीय भूखंड के अलावा तहसील तमनार के ग्राम मिलूपारा, करवाही, खम्हरिया, ढोलनारा एवं बजरमुड़ा ग्राम में स्थित गारे पेलमा सेक्टर॥ कोल ब्लॉक को केंद्र सरकार द्वारा 14.05.2015 को मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमि., घरघोड़ा (छ.ग.) को आबंटित किया है। खनिज पट्टा का कुल क्षेत्रफल रकबा 449.166 हे. (लीज क्षेत्र के अन्तर्गत 386.431 हेक्टेयर एवं लीज क्षेत्र के बाहर 62.735 हेक्टेयर, तथा निजी भूमि का कुल रकबा 401.342 हेक्टेयर (लीज क्षेत्र के अन्तर्गत 362.719 हेक्टेयर एवं लीज क्षेत्र के बाहर 38.623 हेक्टेयर में कोयला खनन एवं संबंधित कार्य के लिए मेसर्स छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को अधिकार प्रदान किया गया है। निजी भूमि के अधिग्रहण और भूअर्जन में राजस्व अफसरों ने 4 अरब 78 करोड़ 68 लाख 87 हजार 786 रुपये का अवार्ड पारित किया है। भूअर्जन में अफसरों ने जमकर घोटाला किया है।

जांच रिपोर्ट में इस बात की भी आशंका जाहिर की गई है कि भूमि स्वामियों को जमीन और खेतों व बाड़ी में खड़े वास्तविक पेड़ों की मुआवजा राशि दी गई है। कागजों में राजस्व अफसरों ने बेशकीमती इमारती लकड़ियों और फलदार पेड़ उगाए वह राशि अंदर कर लिया है। जांच दलों ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का विशेषतौर पर उल्लेख किया है कि मुआवजा पत्रक में जितने पेड़ खेतों में होना बताया गया है और भुगतान के संबंध में बताया गया है मौके पर ना तो उतनी संख्या में पेड़ मिले और ना ही पेड़ों की ठूंठ ही दिखाई दिए। अफसरों ने महंगी ईमारती लकड़ियों का कागज में उगा दिए और करोड़ों का खेला कर दिया।

जांच रिपोर्ट में यह सब

खसरा नंबर 126/1 रकबा 3.508 हे. मौका निरीक्षण के दौरान नीम 2, खम्हार 3, बांस 7. कसई 1, साजा 1, सेन्हा 20, पाये गये। कलमी, हर्रा, रोहिना, तेंदु, आंवला, केकट, बांसभीरा, खैरट, धौरा, चार, बेहरा, महुआ, आम पौधा नही पाया गया। किन्तु मुआवजा पत्रक अनुसार कलमी 5 वृक्ष, प्रति नग 2310 रू. की दर से मुआवजा राशि 23,793/, हर्रा 6 वृक्ष, प्रति नग 230 रू. की दर से मुआवजा राशि 2,843/, रोहिना 7 वृक्ष, प्रति नग 960 रू. की दर से मुआवजा राशि 13843/- , तेंदू 8 वृक्ष, प्रति नग 500 रू. की दर से मुआवजा राशि 8240/- केकट 10 वृक्ष, प्रति नग 960 रू. की दर से मुआवजा राशि 19,776/- , खैरट 11 वृक्ष, प्रति नग 960 रू. की दर से मुआवजा राशि 21754/-, चार 33 वृक्ष, प्रति नग 500 रू. की दर से मुआवजा राशि 33,990/- , कसई 7 वृक्ष, प्रति नग 2310 रू. की दर से मुआवजा राशि 33,310/- बांसा 5 वृक्ष, प्रति नग 4585 रू. की दर से मुआवजा राशि 47,226/- , साजा 11 वृक्ष, प्रति नग 1912 रू. की दर से मुआवजा राशि 43,326/- , धौरा 24 वृक्ष, प्रति नग 910 रू. की दर से मुआवजा राशि 44990/- कसई 32 वृक्ष, प्रति नग 230 रू. की दर से मुआवजा राशि 15,162/- ,साजा 35 वृक्ष, प्रति नग 4682 रू. की दर से मुआवजा राशि 3,37,572/- (अक्षरीः-रूपये तीन लाख सैतीस हजार पाँच सौ बहत्तर), बेहरा 56 वृक्ष, प्रति नग 960 रू. की दर से मुआवजा राशि 1,10,746/-

महुआ 104 वृक्ष, प्रति नग 6000 रू. की दर से मुआवजा राशि 12,85,440/- , आम पौधा 1000, प्रति नग 38 रू. की दर से मुआवजा राशि 78,280/-, साजा 230 वृक्ष, प्रति नग 1912 रू. की दर से मुआवजा राशि 9,05,906/- भुगतान किया गया है, मौका निरीक्षण में उक्त खसरा नं. पर सिंचाई का कोई साधन उपलब्ध नही है, किन्तु मुआवजा पत्रक अनुसार उक्त भूमि को सिंचित बताकर मुआवजा राशि 3,15,61,660/- का भुगतान किया गया है। इस प्रकार एक ही भूमि में फसल एवं वृक्षों का मुआवजा तैयार किया गया।

कागजों में उगाए आम में 66 पेड़,मौके पर एक भी नहीं मिले

खसरा नंबर 13 रकबा 0.632 हे. का मौका निरीक्षण के दौरान नीम 6, महुआ 4, आम पौधा 34, सागौन 59 वृक्ष पाये गये एवं मौके पर आम के 66 वृक्ष नही पाये गये। जबकि मुआवजा पत्रक के अनुसार आम 66 वृक्ष, प्रति नग 6000 रू. की दर से मुआवजा राशि 8,15,760 रू., सागौन 60 वृक्ष गोलाई (60-90 से.मी.) प्रति नग 9296/- की दर से मुआवजा राशि 11,48,986/- का भुगतान किया गया है। किन्तु स्थल जॉच पत्रक अनुसार सागौन के 59 वृक्ष पाई गई है, जिसकी गोलाई 31 से.मी. से नीचे पाई गई है। मौके पर एक नलकूप पाया गया किन्तु मुआवजा पत्रक अनुसार 2 नलकूप की दर से 85,000 रू. की दर से मुआवजा राशि 3,50,200 /- (अक्षरी रूपये तीन लाख पचास हजार दो सौ) का भुगतान किया गया है।

ये पेड़ तो कागज में उगाए, मौके पर कहां मिलेंगे

खसरा नंबर 23 रकबा 0.575 हे. का मौका निरीक्षण के दौरान आम 70, आम पौधा 238,सागौन 1, अमरूद 7, नीम 19, खम्हार 5, बोईर 7, मुनगा 1, सरसेवा 1, कोइलार 2, जामुन 2, बासभीरा 18, एवं बेहरा 2 पाये गये एवं महुआ, आंवला, इमली, कोसम, सेमर, लीची, चीकू, सीताफल, के वृक्ष नही पाये गये। किन्तु मुआवजा पत्रक अनुसार अमरूद 14 वृक्ष, प्रति नग 500 रू. की दर से मुआवजा राशि 14,420/- , नीम 26 वृक्ष प्रति नग 230 रू. की दर से मुआवजा राशि 12,319/- , खम्हार 11 वृक्ष, प्रति नग 2794 रू. की दर से मुआवजा राशि 63,312/-, खम्हार 7 वृक्ष, प्रति नग 10976 की दर से मुआवजा राशि 158274/-, बोईर 9 वृक्ष, प्रति नग 500 की दर से मुआवजा राशि 9270/-, आम 716 वृक्ष, प्रति नग 6000 रू की दर से मुआवजा राशि 88,49,760/- (लीची 6 वृक्ष, प्रति नग 500 रू की दर से मुआवजा राशि 6,180/ चीकू 5 वृक्ष, प्रति नग 500 रू की दर से मुआवजा राशि 5150/-ताफल 21 वृक्ष, प्रति 500 रू. की दर से मुआवजा राशि 21,630 /-, सेमर 4 वृक्ष, प्रति नग 960 रू की दर से मुआवजा राशि 7910/- , सेमर 4 वृक्ष, प्रति नग 2310 रू. की दर से मुआवजा राशि 19034/- आंवला 2 वृक्ष, प्रति नग 500 रू की दर से मुआवजा राशि 2060/- , मुनगा 7 वृक्ष, प्रति नग 500 रू की दर से मुआवजा राशि 7210/- सरशीवा 4 वृक्ष, प्रति नग 960 रू की दर से मुआवजा राशि 7910/- कोईलार 6 वृक्ष, प्रति नग 230 रू की दर से मुआवजा राशि 2843/-सागौन 2 वृक्ष, प्रति नग 24221 रू की दर से मुआवजा राशि 99791/- जामुन 4 वृक्ष, प्रति नग 2000/- की दर से मुआवजा राशि 16480/- इमली 3 वृक्ष, प्रति नग 6000 रू की दर से मुआवजा राशि 37,080/-, कोसम 2 वृक्ष, प्रति नग 2,310 रू की दर से मुआवजा राशि 9,517/- , बेहरा 4 वृक्ष, प्रति नग 960 रू. की दर से मुआवजा राशि 7,910/- महुआ 4 वृक्ष, प्रति नग 6000 रू की दर से मुआवजा राशि 49440/- का भुगतान किया गया है। उक्त भूमि का रकबा 0.545 सिंचित बताकर मुआवजा राशि 49,54,235/- इस प्रकार एक ही भूमि में फसल एवं वृक्षों का मुआवजा तैयार किया गया।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story