Korba Suspended News: SE और EE सस्पेंड, एमडी के आदेश की अनदेखी पर एक्शन...
Korba Suspended News: छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। एमडी के आदेशों की अवहेलना और दोनों पर गंभीर लापरवाही का आरोपी है।

Korba Suspended News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पदस्थ अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर एमडी के निर्देशों की अवहेलना और कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। मामले में कार्रवाई करते हुए एमडी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बीते 10 मार्च को विद्युत वितरण विभाग के एमडी भीम सिंह कोरबा जिले के दौरे पर थे। इसी दौरान जब लेमरू क्षेत्र के देवपहरी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ओर आदिवासी छात्रों ने लो वोल्टेज और बार-बार लाइन कटने की समस्या बताई। छात्रों ने कहा कि लाइन की वजह से उन्हें परीक्षा के समय पढ़ाई करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
एमडी ने मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को ग्रामीणों व छात्रों की समस्या को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही एसई व ईई की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिले के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।
दो जेल प्रहरी निलंबित, रायपुर में हत्या का आरोपी हथकड़ी समेत फरार...
सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती पिता सुरेश ताती 26 वर्ष को मंगलवार को तबियत खराब होने के चलते रायपुर सेन्ट्रल जेल से मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो जेल प्रहरियों की लापरवाही के चलते साहेब कुमार ताती हथकड़ी के साथ फरार हो गया। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं अब इस मामले में दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।
गोबरा नवापारा क्षेत्र में 10 मार्च 2025 को साहेब कुमार ताती ने विवाद के बाद अपनी भाभी सोनी कुमारी पर ब्लेड से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने दो वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस हमले में सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
