Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: आंधी बारिश में निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल...

Korba News: कोरबा में आंधी-बारिश के चलते निर्माणाधीन राईस मिल की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई है। 6 गंभीर रूप से घायल है।

Korba News: आंधी बारिश में निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल...
X
By Radhakishan Sharma

Korba News: कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में निर्माणाधीन राईस मिल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वही 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाठा में न्यू वैष्णवी राईस मिल निर्माणाधीन है। यहां कई मजदूर काम कर रहे हैं। मौसम अचानक बदला और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते राईस मिल की निर्माणाधीन दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। चारों तरफ चींख पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गिरे हुए दीवार के मलबे में से मजदूरों को बाहर निकाला. इस दौरान दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई है। जिनमें से एक का शव मलबे से निकाला जा चुका है जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस मलबे को हटाने का प्रयास कर रही है। मलबे में अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के न्यू वैष्णवी राइस मिल में हुई है। कटघोरा थाना प्रभारी नारायण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबा हटने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Story