Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: मॉर्निंग वाक पर निकली महिला पर हाथी ने किया हमला: जंगल से भटक कर कोल माइंस एरिया पहुंचा गजराज

Korba News:

Korba News: मॉर्निंग वाक पर निकली महिला पर हाथी ने किया हमला: जंगल से भटक कर कोल माइंस एरिया पहुंचा गजराज
X
By Sanjeet Kumar

Korba News: कोरबा। उत्तर छत्तीसगढ़ में हाथियों की धमक बढ़ती ही जा रही है। जंगल से बस्तियों की ओर आना, राहगीरों पर हमला करना अब सामान्य घटना हो गई है। गुरुवार को मॉर्निंग वाक पर निकली एक महिला को हाथी से सूंड से लपेटा और जमीन पर पटक दिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई है। हरदीबाजार के पास घटी इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल देखा जा रहा है। दरअसल यह हाथी दल से भटक गया है। भटका हाथी कुछ ज्यादा ही खतरनाक व हमलावर हो जाता है।

हरदीबाजार के निकट एसईसीएल के खदान प्रभावित ग्राम भिलाईबाज़ार,रलिया में दल से भटका हुआ हाथी आ गया है। हरदीबाजार के रास्ते रलिया-सरईपाली नर्सरी होते हुए सुबह करीब 5:30 बजे इसी इलाके में विचरण कर रहा था। गांव में हाथी के आने की जानकारी सुबह-सुबह कुछ बाइक सवार ग्रामीणों को हुई तो उसे खदेड़ने के लिए पीछे लग गए। हाथी रलिया बाजार के पास बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था कि उसका सामना सुबह की सैर पर निकली गायत्री राठौर से हो गया।

हाथी को एकाएक सामने देखकर गायत्री घबरा गई। संभाल पाती, तब तक हाथी ने उसे सूंड में उठाकर पटक दिया और आगे बढ़ गया। हाथी के हमले से घायल गायत्री राठौर को इलाज के लिए कोरबा जिला अस्पताल लाया गया है। हाथी को देखने व खदेड़ने के लिए ग्रामीण उसके पीछे जा रहे हैं।

हाथी को ग्राम नरईबोध की ओर जाते देखा गया है। सूचना के बाद वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया है व हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने में जुट गया है। खदान प्रभावित इलाके में हाथी के आने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले करीब 2 साल पहले हाथियों का झुंड ग्राम रेकी, नेवसा के पास तक पहुंच गया था।


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story