Korba News: घर पहुंचने से पहले आकाशीय बिजली ने ले ली जान, मां बेटे कर रहे थे इंतजार...

Korba News: घर पहुंचने से पहले आकाशीय बिजली ने ले ली जान, मां बेटे कर रहे थे इंतजार...
X
Korba News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गेहूं पिसवा कर लौट रहे 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई। विडंबना ये कि बालक घर के भीतर जाने के लिए चौखट पार कर ही रहा था कि आकाशीय बिजली ने जान ले ली। भीतर मां,बेटे का इंतजार करते बैठी हुई थी। इस वज्रपात ने मां का सीना छलनी कर दिया है।

Korba News: कोरबा। बीते शाम आटा चक्की से गेहूं पिसाकर घर लौट रहे 14 साल के लड़के की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुर्घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। कोरबा के गांव गोढ़ी में रहने वाला 14 वर्षीय मयंक कर्ष साइकिल से गेहूं पिसवाने के लिए गांव में स्थित एक आटा चक्की गया था। वहां से घर लौट रहा था, तभी मौसम ने करवट ली। बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे बचने के लिए मयंक घर पहुंचता इससे पहले ही पास में आकाशीय बिजली गिरी और मयंक इसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। बच्चे को आनन-फानन में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घर की चौखट पर पहुंचने ही वाला था, तभी आकाश से गिरी वज्रपात ने बच्चे की जान ले ली। बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय मयंक की मां उसके आने का इंतजार कर रही थी। मां को लग रहा था कि बेटा गेहूं पिसाकर पहुंचेगा तो वह रोटी बनाकर बच्चे को खिलाएगी। प्राकृतिक आपदा ने बच्चे की जान ले ली। दो भाईयों में मयंक बड़ा था वह कक्षा 7वीं में पढ़ता था। नए शिक्षा सत्र में मयंक को आठवीं में प्रवेश मिला था। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Tags

Next Story