Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: इंजीनियर की हत्या: प्रिंसिपल मां से रात में मिलते देख गुस्साये बेटे ने उतारा मौत के घाट, जानिए वजह

Korba News: इंजीनियर की हत्या: प्रिंसिपल मां से रात में मिलते देख गुस्साये बेटे ने उतारा मौत के घाट, जानिए वजह
X

crime

By sandeep kadukar
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

कोरबा। विधवा मां से अवैध संबंध के शक में बेटे ने इंजीनियर को पीट पीटकर मार डाला। आरोपी की मां स्कूल में प्राचार्या हैं। आरोपी के पिता की मौत हो गई थी। आरोपी युवक को शक था कि इंजीनियर की उसकी मां से अवैध संबंध थे। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दर्री थाना क्षेत्र में रहने वाले इंजीनियर की बीती रात हत्या कर दी गई। मृतक इंजीनियर का नाम नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी (53) था। वह कुसमुंडा का रहने वाला था और छुरी के टाटा मोटर्स में इंजीनियर था। उसकी जान पहचान साडा कॉलोनी में रहने वाली 43 वर्षीय शोभा दास से थी। शोभा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल है।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र पाल सिंह की पत्नी भी शिक्षिका है। पत्नी के माध्यम से ही नरेंद्र पाल सिंह की पहचान शोभा दास से हुई थी। नरेंद्र अक्सर शोभा दास से मिलने घर आया करता था। शोभा साडा कॉलोनी स्थित ऋषभ कश्यप के मकान में किराए से रहती है। शोभा का 23 वर्षीय बेटा सुमित दास उसके साथ रहता था और मुंबई की एक कंपनी में ऑनलाइन जॉब करता था। शोभा के पति की मौत हो चुकी है।

सुमित दास को अपनी मां और इंजीनियर नरेंद्रपाल की दोस्ती पसंद नहीं थी। उसे अपनी मां के साथ देख उसे शक होने लगा था। कई बार नरेंद्र पाल सिंह से विवाद भी हो चुका था और नरेंद्र को घर आने से उसने कई बार मना किया था। सोमवार की रात भी शोभा दास से मिलने के नरेंद्र पाल सिंह घर आया था। इस दौरान सुमित दास और नरेंद्र पाल सिंह के बीच विवाद हो गया। सुमित ने विवाद के बाद गुस्से में आकर बेसबॉल के बेड से बेट से पीट–पीटकर नरेंद्र की जान ले ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुमित दास को हिरासत में ले लिया।


Next Story