Begin typing your search above and press return to search.

Kondagaon News: कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में रायपुर रेफर...

Kondagaon News: कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में रायपुर रेफर...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित कैंप में सीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली। आज सुबह जवान ने अपनी सर्विस राइफल से ही खुद को गोली मार ली। गोली जवान के शरीर के आर पार हो गई। साथी जवानों ने उसे जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया है। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। घटना मर्दापाल थाना क्षेत्र की है।

मर्दापाल थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके कुदुर के सीएएफ कैंप में 56 वर्षीय जवान वीरेंद्र चिंडा पदस्थ है। वह सीएएफ के एफ वाहिनी की पांचवी बटालियन का जवान है। आज सुबह 7 बजे उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली उसकी पेट से होते हुए कमर से बाहर निकल गई। गोली की आवाज सुन कर कैंप के अन्य जवान भागते हुए मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें वीरेंद्र चिंडा लहूलुहान हालत में मिला। उसे साथियों ने कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया।

जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story