Begin typing your search above and press return to search.

Know Chhattisgarh District Tehsil छत्तीसगढ़ के जिले 16 से हुए 33, जाने... राज्‍य में अब कितने जिले और कितनी तहसीलें

Know Chhattisgarh District Tehsil राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ को 16 जिले, 96 तहसील और 146 विकासखंडों में बांटा गया। नवगठित प्रदेश की राजधानी रायपुर को बनाया गया तथा बिलासपुर में उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।

Know Chhattisgarh District Tehsil छत्तीसगढ़ के जिले 16 से हुए 33, जाने... राज्‍य में अब कितने जिले और कितनी तहसीलें
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। करीब 23 वर्ष पहले जब छत्‍तीसगढ़ अलग राज्‍य बना तब यहां जिलों की संख्‍या 16 थी। अब यह संख्‍या बढ़कर 33 हो गई है।

सालों के प्रयास के बाद आखिर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। मध्यप्रदेश से अलग कर यह भारत का 26वां राज्य बना। आपको बता दें कि 36 गढ़ों ( पूर्व में रही रियासतों) के कारण इसे छत्तीसगढ़ के नाम से जाना गया। पहली बार 1795 में अंग्रेजों के एक आधिकारिक दस्तावेज में छत्तीसगढ़ शब्द का इस्तेमाल किया गया था।

नवगठित छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 1 लाख 35 हजार 192 वर्ग किमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल आबादी 2, 55, 45,198 है। जिसमे पुरुषों की जनसंख्या 128, 30,336 और महिलाओं की जनसंख्या 1, 27, 14,862 है। जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ की आबादी में अनुसूचित जनजाति के 78,22,902 करीब 30.60 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के 32,74,269 करीब 12.82 प्रतिशत लोग शामिल हैं।

प्रदेश में छत्तीसगढ़ी भाषा मुख्य रूप से बोली जाती है जबकि विभिन्न आदिम जाति समूह अपनी परंपरागत भाषा जैसे हल्बी, गोंडी आदि का प्रयोग करते हैं। राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ को 16 जिले, 96 तहसील और 146 विकासखंडों में बांटा गया। नवगठित प्रदेश की राजधानी रायपुर को बनाया गया तथा बिलासपुर में उच्च न्यायालय की स्थापना की गई। तब से लेकर आज तक की स्थिति में प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के मकसद से समय समय पर अनेक नए जिले बनाए गए।

आज छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं।

1. कवर्धा

2. कांकेर

3. कोरबा

4. कोरिया

5. जशपुर

6. जांजगीर-चाम्पा

7. दंतेवाड़ा

8. दुर्ग

9. धमतरी

10. बिलासपुर

11. बस्तर

12. महासमुन्द

13. रायगढ़

14. रायपुर

15. सरगुजा

16. नारायणपुर

17. बीजापुर

18. बेमेतरा

19. बालोद

20. बलौदा बाज़ार

21.राजनांदगांव

22. गरियाबंद

23. सूरजपुर

24. कोंडागांव

25. बलरामपुर

26. मुंगेली

27. सुकमा

28. गौरेला-पेंड्रा-मारवाही

29 . मनेंद्रगढ़

30. सारंगढ़-बिलाईगढ़

31. मोहला-मानपुर

32 सक्ती

33. खैरागढ़

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story