Begin typing your search above and press return to search.

Kishore Parekh: जगदलपुर के किशोर ने पांगरचुल्ला चोटी पर लहराया तिरंगा: -7 डिग्री तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने दी बधाई

Kishore Parekh: जगदलपुर के किशोर ने उत्‍तराखंड की पांगरचुल्‍ला की चोटी पर तिरंगा लहरा कर कीर्तिमान स्‍थापित किया है। किशोर की इस उपलब्धि पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बधाई दी है।

Kishore Parekh: जगदलपुर के किशोर ने पांगरचुल्ला चोटी पर लहराया तिरंगा: -7 डिग्री तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने दी बधाई
X
By Sanjeet Kumar

Kishore Parekh: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर निवासी किशोर पारेख ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया है। पारेख उत्‍तराखंड की पांगरचुल्‍ला की चोटी पर तिरंगा लहराया है। चोटी तक पहुंचने के लिए उन्‍हें 15 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ना पड़ा, जहां तापमान सामान्‍य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पारेख को बधाई दी है। अपने एक्‍स पोस्‍ट में सीएम साय ने लिखा है कि "लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो" हमारे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के किशोर पारेख जी ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची उत्तराखंड की पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है। उम्र को बाधा न मानकर किशोर जी के इस जज्बे से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है। उनको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

कौन हैं किशोर पारख

पांगरचुल्‍ला की चोटी पर तिरंगा लहराने वाले किशोर पारख बस्‍तर के चेंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्‍यक्ष हैं। किशोर के साथ 14 अन्‍य लोग भी पांगरचुल्‍ला की चोटी पर तिरंगा लेकर गए थे। चोटी पर चढ़ाई 5 और 6 मई की रात को शुरू की। करीब 8 घंटे की चढ़ाई के बाद वे लोग पांगरचुल्‍ला की चोटी पर पहुंचे। किशोर के साथ पांगरचुल्‍ला की चोटी पर पहुंचने वाले अन्‍य लोगों में कर्नाटक के लोग शामिल थे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story