Begin typing your search above and press return to search.

कवर्धा में बुलडोजर की एंट्री: साधराम की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अयाज खान के घर में चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात...

कवर्धा में बुलडोजर की एंट्री: साधराम की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अयाज खान के घर में चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

कवर्धा। गौ सेवक साधराम यादव की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अयाज खान के घर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्राशासन की कार्रवाई भी जारी है।

मालूम हो कि साधराम यादव की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। 24 जनवरी (बुधवार) को ग्रामीणों ने अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए चक्काजाम किया था। प्रशासन आज तड़के सुबह मुख्य आरोपी अयाज खान के निवास पहुंची और उसे बुलडोजर से घर को गिराया गया।

बता दें कि साधराम हत्या मामले में 1 नाबालिग सहित छह आरोपियों को पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला हुआ है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा इस घटना के बाद मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर गए थे। इस दौरान उन्होंने कड़ी कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ करने की बात परिजनों से कही थी।

जानिए क्या था मामला...

जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली वारदात सिटी कोतवाली थाना के लालपुर नर्सरी की है। मृतक सदाराम यादव गौठान में चरवाहे का काम करता था। रोज की तरह 20 जनवरी शनिवार को भी साधराम काम पर गया हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि सड़क किनारे साधराम का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों ने युवक की हत्या गला रेतकर हत्या की थी।

पुलिस ने घटना के कुछ ही समय में हत्या के आरोपी सुफियान, इदरीश खान, अयस खान, अयाज खान, महताब, शेख रफीक उर्फ रिंकू सहित कुल छह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में एक नाबालिग है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story