Begin typing your search above and press return to search.

कवर्धा हत्या मामला: डिप्टी सीएम पहुंचे मृतक सादराम यादव के घर, परिवारजनों को दिलाया मदद का भरोसा, 5 लाख की सहायता

कवर्धा हत्या मामला: डिप्टी सीएम पहुंचे मृतक सादराम यादव के घर, परिवारजनों को दिलाया मदद का भरोसा, 5 लाख की सहायता
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा जिला के ग्राम लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के परिवार से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक के परिवारजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।


डिप्टी सीएम शर्मा ने मृतक के परिवारजनों से मिलकर ढ़ांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने घटना के संबंध में आस-पास और गांव के ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मृतआत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। उल्लेखनीय है की कवर्धा के गौशाला में काम करने वाले ग्राम लालपुर निवासी सादराम यादव की विगत 20 जनवरी की रात्रि में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने उप मुख्यमंत्री को घटनाक्रम एवं अबतक की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार केंद्र भेजा गया है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

जानिए क्या था मामला...

जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली वारदात सिटी कोतवाली थाना के लालपुर नर्सरी की है। मृतक सदाराम यादव गौठान में चरवाहे का काम करता था। रोज की तरह शनिवार को भी साधराम काम पर गया हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि सड़क किनारे साधराम का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को देखने पर पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई।

पुलिस ने घटना के कुछ ही समय में हत्या के आरोपी सुफियान, इदरीश खान, अयस खान, अयास खान, महताब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। फिलहाल आरोपियों ने हत्या किस मकसद से की। इसकी जांच पुलिस कर रही है। सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्तार में है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story