Begin typing your search above and press return to search.

कलीमुल्ला खान बने कृषि विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष, आरएल गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष

कलीमुल्ला खान बने कृषि विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष, आरएल गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के कलीमुल्ला खान नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, आरएल गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई।


छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुबेर सिंह की पदोन्नति ने बाद कलेक्टोरेट स्थित रेड क्रॉस भवन में चुनाव कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश व जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। निर्वाचन अधिकारी अजय तिवारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक जाधव ने चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई। इसमें कलीमुल्ला खान को प्रदेश अध्यक्ष और आरएल गुप्ता को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय झा और एमपी आड़े पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण कृषि विस्तृत अधिकारी संघ का सम्मान समारोह आयोजित कर शॉल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानीत किया गया। इस दौरान विजय लहरे प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ भी उपस्थित थे।

Next Story