Begin typing your search above and press return to search.

जुआ खेलते बिलासपुर शहर के चर्चित जुआरी पकड़ाए, पुलिस को देख छुपाने लगे मुहं, कैश और ताश पत्ती जब्त...

जुआ खेलते बिलासपुर शहर के चर्चित जुआरी पकड़ाए, पुलिस को देख छुपाने लगे मुहं, कैश और ताश पत्ती जब्त...
X
By Sandeep Kumar

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज 11 युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में कुछ युवक एक पार्टी के कार्यकर्ता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को आज कोर्ट में पेश किया गया।

दरअसल, बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीसाई कॉम्प्लेक्स में निक्कू भंडारी नामक व्यक्ति लोगों को इकट्ठा कर जुआ खिलवा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लिया गया और टीम बनाकर तारबहार पुलिस ने सीएमडी कालेज के सामने सांई काम्पलेक्स में रेड करने पहुंची। इस दौरान जुआ खेलते 11 जुआरी पकड़ाए। आरोपियों से कुल 135687 रूपये व 52 पत्ती जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सौरभ शुक्ला पिता सूर्यकांत शुक्ला जूना बिलासपुर 2. नीरज पहुजा पिता धनेंद्र पाहुजा जुना बिलासपुर 3. आशीष थवाईत पिता सुरेश थवाईत करबला रोड सिटीकोतवाली बिलासपुर 4 विकास सिंह पिता स्व. विजय सिंह निवासी मुक्तिधाम सरकण्डा बिलासपुर 5. राहुल चंद्रवंशी पिता जयराम चंद्रवंशी निवासी चांटीडीह सरकण्डा बिलासपुर 6. करन मेहता पिता नरेश मेहता निवासी सीपत चौक सरकण्डा बिलासपुर 7. विवेक ताम्रकार पिता विजय ताम्रकार निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर 8 विशाल ताम्रकार पिता विजय ताम्रकार निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर 9. मनीष अरोरा पिता सतीश अरोरा निवासी मुक्तिधाम सरकण्डा बिलासपुर 10. महर्षि बाजपयी पिता रतीन्द्र बाजपयी निवासी कपील नगर सरकण्डा बिलासपुर 11. विजय जायसवाल पिता स्व. प्रमोद जायसवाल निवासी ग्वाला रेस्टोरेंट सीएमडी कालेज के पास तारबाहर बिलासपुर को रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खेलते पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जाता है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौधरी, उनि संजीव सिंह ठाकुर, सोनी मोतीलाल एआर, संदीप, राजेंद्र, मुरली, सालिकराम, वीरेंद्र, राहुल का योगदान रहा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story