Begin typing your search above and press return to search.

Jaspur News: ठेकेदारी के विवाद में सरकारी कार्यालय के सामने एक ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर चलाई गोली...

Jaspur News: ठेकेदारी के विवाद में सरकारी कार्यालय के सामने एक ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर चलाई गोली...
X
By Gopal Rao

Jaspur News : जशपुर। ठेकेदारी के विवाद के चलते एक ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर गोली चला दी। दिनदहाड़े यह घटना जशपुर जिला मुख्यालय में घटित हुई। पुलिस फायरिंग के बाद तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शाम आरईएस ऑफिस के बाहर दुलदुला के ठेकेदार रविंद्र गुप्ता व चंदन गुप्ता में विवाद हो गया। बताया जाता है कि दोनों के मध्य ठेकेदारी के रकम को लेकर विवाद था। विवाद के बाद दोनों में झूमा झटकी हो गई। इस दौरान रविंद्र गुप्ता ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से चंदन गुप्ता के ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली चंदन गुप्ता को नही लगी और कोई भी गोली चलने से हताहत नहीं हुआ। गोलीकांड से दफ्तर के बाहर हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी उपेश कश्यप दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो ठेकेदारों को पकड़ कर कोतवाली थाने ले आए। पुलिस ने दोनों ठेकेदारों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

आरईएस के अफसरों का कहना है कि जो भी घटना हुई वह आफिस के बाहर घटित हुई। उसका विभाग और विभागीय कार्य से कोई लेना देना नही है। वही मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने एनपीजी को बताया कि लेनदेन के विवाद में रविंद्र गुप्ता ने चंदन गुप्ता के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी को हिरासत में ले पिस्टल जब्त कर लिया गया है। साथ ही घटना की सुसंगत धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की जा रही हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story