Jagdalpur News: पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो की मौत, दो गंभीर...

Jagdalpur News: पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो की मौत, दो गंभीर...
X

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, कार सवार दो अन्य गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी पार्टी मनाकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बीती रात मेन रोड निवासी राहुल पवार 24 वर्ष, वैभव गुप्ता 24 वर्ष निवासी ठाकुर रोड व सरफराज और रोहन चारों एक कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी मनाने कुरंदी स्थित रिसाॅर्ट गए हुए थे। रात में करीब 1 बजे चारों वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुम्हारपारा से मुख्य मार्ग की ओर आ रहे थे तभी शहीद पार्क के पास सिग्नल के पोल से उनकी कार टकरा गई।

हादसे के दौरान कार तेज रफतार में थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही कार सवार वैभव और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सरफराज और रोहन बुरी तरह से घायल हो गए। ?

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को उपचार जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर दोनांे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है।

Tags

Next Story