Begin typing your search above and press return to search.

Jagdalpur News: कांग्रेस की मशाल रैली में आग से झुलसे सात कार्यकर्ता, मशाल में आग जलाने के दौरान हादसा, दो गंभीर..

Jagdalpur News: कांग्रेस की मशाल रैली में आग से झुलसे सात कार्यकर्ता, मशाल में आग जलाने के दौरान हादसा, दो गंभीर..
X
By NPG News

Jagdalpur News: जगदलपुर। कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक लगी आग से 7 कांग्रेसी झुलस गए। इनमें से दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा संयुक्त रूप से मशाल रैली निकाली जा रही थी। लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली के दौरान मशाल को जलाते वक्त अचानक आग धधकने से 7 लोग जल गए। कांग्रेसी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में आंदोलन कर रहे थे।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की शाम मशाल रैली निकाली थी। रैली शाम करीबन 5 बजे शुरू होनी थी मगर आंधी बारिश के चलते 7 बजे शुरू हुई। बताया जा रहा है कि मशाल रैली के दौरान कुछ युवाओं के हाथ की मशाल बुझ गई थी। इसे जलाने के लिए एक कार्यकर्ता ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा। मशाल में इसे डालते वक्त ही यह ज्वलनशील पदार्थ अन्य कार्यकर्ता के हाथ में रखी जलती हुई मशाल के संपर्क में आ गई जिससे आग भड़क उठी और 7-8 कार्यकर्ता आग की लपटों की चपेट में आ गए। आग लगने से किसी का चेहरा तो किसी के कपड़े में आग लग गई। रैली में साथ चल रहे अन्य कार्यकर्ताओं व आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाई और जलने से झुलसे लोगों को महारानी अस्पताल लेकर पहुंचे।

झुलसे लोगों का प्राथमिक उपचार महारानी अस्पताल में किया गया जिसमें पांच की स्थिति सामान्य बताई जा रही है वही दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रात करीबन दस बजे राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि झुलसे लोगों में एनएसयूआई के ग्रामीण जिला महासचिव मनीष कश्यप, एनएसयूआई के छात्र हिमांशु कश्यप और गौरव अयंगर शामिल है। हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के अलावा भाजपा और छजका नेता भी अस्पताल पहुँचे और आग से जले लोगों का हाल जाना।

Next Story