Begin typing your search above and press return to search.

ITBP के जवान ने की महिला से छेड़खानी, पहुंचा सलाखों के पीछे....

ITBP के जवान ने की महिला से छेड़खानी, पहुंचा सलाखों के पीछे....
X
By NPG News

धमतरी 14 फरवरी 2022। करेली बड़ी पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आइटीबीपी के आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करेलीबडी निवासी प्रार्थिया ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर थी, उसके पति, सास, ससुर घर से बाहर काम पर गये थे। उसी समय ITBP 56 वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आरक्षक के पद पर विशाखापटनम में पदस्थ जो अवकाश पर अपने गृह निवास करेलीबड़ी आया है। डोगार सिंह जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 30 वर्ष करेली बड़ी घर मे महिला को अकेला पाकर उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। पीडिता के चिल्लाने पर आरोपी घर से बाहर भाग गया।

पीड़िता के रिपोर्ट पर धारा 454,354 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद आरोपी विशाखापटनम भागने की तैयारी कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया।जिसे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष साहू, प्रधान आरक्षक कांतीलाल साहू, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर कुजूर, आरक्षक संतोष यादव शामिल रहे..

Next Story