Begin typing your search above and press return to search.

IPS को सजा: महेंद्र सिंह धोनी पर सट्टेबाजी का बयान देने वाले इस आईपीएस को 15 दिन कैद की सजा...

IPS को सजा: महेंद्र सिंह धोनी पर सट्टेबाजी का बयान देने वाले इस आईपीएस को 15 दिन कैद की सजा...
X
By Gopal Rao

IPS sentenced: चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी के सट्टेबाजी में शामिल रहने का बयान देने वाले आईपीएस अधिकारी को 15 दिन की सजा सुनाई गई है। यह सजा आज शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट ने सुनाई है। आईपीएस अधिकारी संपत कुमार ने 2014 के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रहने के दौरान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग और सट्टेबाजी में शामिल रहने का बयान दिया था। जिसके खिलाफ अदालत में महेंद्र सिंह धोनी ने याचिका लगाई थी।

मामला इंडियन प्रीमियर लीग में फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग का है। वर्ष 2014 में आईजी रहे आईपीएस अधिकारी संपत कुमार ने आईपीएल में मैच फिक्सिंग व स्पॉट फिक्सिंग के अलावा सट्टेबाजी में शामिल रहने का आरोप क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर लगाया था। अपनी इमेज खराब करने एवं मानहानि करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अदालत में आईपीएस के खिलाफ मुकदमा दायर किया और अदालत से हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपए भुगतान करने के आदेश देने की अदालत से गुजारिश की। मुकदमे के दौरान भी आईपीएस संपत कुमार धोनी के खिलाफ बयान बाजी करते रहें। संपत कुमार की बयान बाजी रुकवाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अदालत से गुजारिश की थी। मद्रास हाईकोर्ट ने जिस पर 18 मार्च 2014 को अंतरिम आदेश पारित कर संपत कुमार पर धोनी के खिलाफ बयान देने से रोक लगा दी थी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आईपीएस संपत कुमार सुप्रीम कोर्ट गए थे और हलफनामा दायर किया था। जिसमें न्यायपालिका और मामले में शामिल राज्य के वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अवमानना याचिका में आईपीएस संपत कुमार के द्वारा दिए गए बयानों को भी शामिल किया। मद्रास हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति एसएस सुंदर और न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की बेंच ने आईपीएस संपत कुमार को अवमानना मामले में दोषी पाते हुए 15 दिनों कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें अपील करने का मौका देते हुए 30 दिनों के लिए उनकी सजा को न‍िलंब‍ित कर दिया है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story