Begin typing your search above and press return to search.

इस जिले में 105 पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार कल... 12वीं पास करें आवेदन..सुबह 11 से शाम चार बजे तक करें अप्लाई

इस जिले में 105 पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार कल... 12वीं पास करें आवेदन..सुबह 11 से शाम चार बजे तक करें अप्लाई
X
By NPG News

धमतरी 19 अक्टूबर 2021। जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी गुरूवार 21 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र नियोजकों द्वारा कुल 105 पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इनमें एसबीआई लाइफ इंश्योरंेस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाइफ मित्र के कुल एक सौ पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके लिए 18 साल से अधिक आयु वर्ग के बारहवीं और कॉमर्स विषय में स्नातक के आवेदक शामिल हो सकते हैं। इसी तरह डी.पी.देवांगन एंड कम्पनी द्वारा फायर सेफ्टी फील्ड सुपरवाइजर के तीन पदों के लिए बारहवीं पास और 20 साल से अधिक आयु वर्ग के आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। नियोजक ओरीजिन द्वारा कारपेंटर के कुल दो पदों पर भर्ती के लिए दसवीं और बारहवीं पास, 20 साल से अधिक आयु के आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक अपने साथ सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ नियत तिथि एवं समय में उपस्थित हो सकते हैं।

Next Story