Begin typing your search above and press return to search.

CG-प्रमोशन पार्टी में सिर फुटव्वल: हेड कॉन्स्टेबल के बेटों ने गुंडे बुलाकर ASI को रॉड डंडे से पीटा, बचाने आये आरक्षक की भी पिटाई

CG-प्रमोशन पार्टी में सिर फुटव्वल: हेड कॉन्स्टेबल के बेटों ने गुंडे बुलाकर ASI को रॉड डंडे से पीटा, बचाने आये आरक्षक की भी पिटाई
X
By Sandeep Kumar Kadukar

दुर्ग। प्रमोशन पार्टी में एएसआई और आरक्षक से मारपीट के मामले में दुर्ग एसपी ने हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही हेड कॉन्स्टेबल के दोनों बेटों सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। वहीं, लहूलुहान हालत में दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर थाने में पदस्थ दो सिपाहियों ने हवलदार बनाने की खुशी में प्रमोशन पार्टी जयंती स्टेडियम में रखी थी। इस पार्टी में हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर, ASI गुप्तेश्वर यादव सहित कई पुलिसकर्मी शामिल हुए। पार्टी के बीच में ही किसी बात को लेकर नगपुरा चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर का भिलाई नगर थाने में पदस्थ प्रेम सिंह के साथ वाद विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने दोनों को समझाया और मामले को शांत किया गया हो गए।

विवाद शांत होने के बाद हेड कांस्टेबल यशवंत ने घटना की जानकारी अपने बेटे शिवम और विनीत ठाकुर को फोन पर दी। पिता से विवाद की बात पर आक्रोशित बेटों ने स्कार्पियो में 8 से 10 गुंडों के साथ हॉकी स्टिक और रॉड लेकर मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने एएसआई गुप्तेश्वर यादव पर हॉकी स्टिक और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने आये आरक्षक अनिल गुप्ता की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी। घटना में ASI और कांस्टेबल को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई और अनिल गुप्ता को गंभीर चोट लगी है।

इधर, एसपी शलभ सिन्हा ने मामले को संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story