Begin typing your search above and press return to search.

Sone Ka Bhav, 5 September 2023: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Sone Ka Bhav, 5 September 2023: आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,450 रुपये है. बीते दिन 54,350 भाव था.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Sone Ka Bhav, 5 September 2023: आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,450 रुपये है. बीते दिन 54,350 भाव था. यानी दाम बढ़े हैं. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 60,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 60,370 रुपये थी. आज दाम बढ़े हैं.

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 55,450 रुपये है. राजधानी में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 60,470 है.

गाजियाबाद में सोने के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-55,450

24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,470

नोएडा में सोने के भाव

55,450 (22 कैरट)

60,470 (24 कैरट)

लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है. आज एक किलो चांदी का रेट 76,200. वहीं, ये दाम कल 76,900 रुपये प्रति किलो था. यानी चांदी के दाम कम हुए हैं. जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

हॉलमार्क का रखें ध्यान

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story