Begin typing your search above and press return to search.

घर से निकली आयुषी की सूटकेस में मिली लाश, पिता ने ही गोली मारकर की हत्या, फिर शव को लाल ट्रॉली बैग में पैक कर फेंका

घर से निकली आयुषी की सूटकेस में मिली लाश, पिता ने ही गोली मारकर की हत्या, फिर शव को लाल ट्रॉली बैग में पैक कर फेंका
X
By NPG News

NPG डेस्क। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर ट्राली बैग में हत्या कर फेंका गया शव दिल्ली की बीसीए छात्रा का निकला। वह 17 नवंबर की सुबह घर से निकली थी। मृतिका छात्रा की पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है. छात्रा की हत्या उसके पिता ने ही गोली मारकर की थी।

18 नवंबर की सुबह यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग मिला था। ट्रॉली बैग में युवती की लाश थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवती दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र मोलड़बंद क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने इलाके में संपर्क किया, तो स्वजन से जानकारी मिली। देर शाम युवती की मां ब्रजबाला और भाई आयुष पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और युवती की पहचान मोलड़बंद निवासी आयुषी यादव के रूप में की।

इस मामले में पुलिस ने मृतिका छात्रा के पिता को गिरफ्तार किया है। पिता ने ही बेटी को गोली मारी थी और फिर शव को सूटकेस में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक दिया था। आयुषी के पिता नीतीश मूल रूप से गोरखपुर जिले के गांव सुनारी का रहने वाला है। वह कई वर्षों से दिल्ली के गांव मोड़ बंद में परिवार के साथ रह रहा है। नीतीश की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वहीं आयुषी बीसीए की छात्रा थी। आयुषी की हत्या क्यों की, इस पर अभी राज बरकरार है।

आयुषी की हत्या 17 नवंबर दोपहर को ही कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को घर पर ही रखा गया। यह सबकुछ परिवार के अन्य सदस्यों के सामने ही हुआ। रात का इंतजार किया गया और पिता ट्रॉली बैग में बेटी की लाश लेकर यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ निकला। फिलहाल इस बारे में अभी ये पता नहीं चल पाया है कि पिता ने आखिर आयुषी यादव की हत्या क्यों की। मथुरा पुलिस आज इस पूरे मामले में खुलासा कर इसकी जनकारी मीडिया को देगी।

Next Story