Begin typing your search above and press return to search.

G20 summit 2023: G20 शिखर सम्मेलन से शी जिनपिंग कर सकते हैं किनारा, पुतिन भी नहीं होंगे शामिल

G20 summit 2023: Delhi G20 summit: भारत में 8 से 10 सितंबर तक होने वाली जी-20 समिट की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी बीच, एक जानकारी यह सामने आई है कि रूस के बाद अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) भी समिट में शामिल नहीं होंगे।

G20 summit 2023: G20 शिखर सम्मेलन से शी जिनपिंग कर सकते हैं किनारा, पुतिन भी नहीं होंगे शामिल
X
By Ragib Asim

G20 summit 2023: Delhi G20 summit: भारत में 8 से 10 सितंबर तक होने वाली जी-20 समिट की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी बीच, एक जानकारी यह सामने आई है कि रूस के बाद अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) भी समिट में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पर चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग के शिखर सम्मेलन में बीजिंग (Beijing) का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के प्रवक्ताओं ने इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है।

चीनी प्रधानमंत्री आएंगे भारत

शी जिनपिंग दूसरे हाई प्रोफाइल नेता बन गए हैं जो जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पहले ही जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) में शामिल होने में असमर्थता जता चुके हैं। रूसी विदेश मंत्री सेगेई लावरोव वैश्विक शिखर सम्मेलन में पुतिन का प्रतिनिधित्व करेंगे। शी 2023 में आर्थिक और घरेलू समस्याओं के चलते कुछ ही चुनिंदा देशों की यात्रा कर रहे हैं। इस साल, चीनी राष्ट्रपति ने केवल रूस और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का दौरा किया है। शी जिनपिंग ने इस माह ही ब्रिक्स समिट में भाग लिया था।

चीन ने जारी किया था विवादित नक्शा

चीन (China) द्वारा सोमवार को एक नया नक्शा जारी किया गया था, जिसमें उसने भारत के अभिन्न क्षेत्रों जैसे अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है। चीन के आक्रामक कदम का भारत ने जोरदार जवाब दिया था। भारत की तरफ से कहा गया कि हम इस तरह के सभी दावों को खारिज करते हैं, जिनका कोई आधार ही नहीं है। चीन की तरफ से ऐसा कोई भी कदम केवल सीमा पर स्थिति को कठिन बनाता है।

भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) को एक ऐसे स्थान के रूप में देखा जा रहा था, जहां शी अमेरिकी राष्ट्रपति जो से मुलाकात कर सकते थे। दोनों महाशक्तियों के बीच में काफी दिन से तनाव बना हुआ है। शी ने आखिरी बार बिडेन से पिछले नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story