Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व विधायक और प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन.. एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाए गए थे

पूर्व विधायक और प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन.. एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाए गए थे
X
By NPG News

रायपुर 19 दिसंबर 2021। पूर्व विधायक और मौजुदा समय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी का उपचार के दौरान दिल्ली में निधन हो गया है। रमेश वर्ल्यानी को दो दिन पूर्व ह्रदयाघात हुआ था जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले ज़ाया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश, मंत्री टी एस सिंहदेव और पीसीसी ने रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है "पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी जी का निधन शोक संतप्त करने वाला है,वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय समय पर सलाह मशविरा करता रहा।ईश्वर उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:"




Next Story