फटफटी में पटाखा सायलेंसर पड़ा महँगा : कोर्ट ने ठोका पंद्रह हज़ार फ़ाईन.. तेज रफ़्तार पर भी ठूकाया फ़ाईन

X
By - NPG News |
18 Nov 2021 8:47 PM IST
बलौदा बाज़ार/भाटापारा,18 नवंबर 2021। फटफटी याने मोटरसाइकिल में पटाखों की गूंज वाले सायलेंसर लेकर सड़क पर दौड़ने वाले सतर्क हो जाएँ, ना केवल पटाखा सायलेंसर वाले सतर्क हो बल्कि बाज़ार में तेज रफ़्तार रफ़ ड्राईव करने वालों के लिए भी अलर्ट का मसला है। ज़िले के भाटापारा में पुलिस ने रफ़ ड्राइविंग के साथ और पटाखा आवाज़ वाले सायलेंसर लगा कर फटफटी दौड़ा रहे दो बाईक सवारों को बाईक समेत कोर्ट में पेश कर दिया। इन दोनों को क्रमश: साढ़े नौ हज़ार और साढ़े पंद्रह हज़ार का फ़ाईन ठूक गया।
कप्तान इंदिरा कल्याण एलिसेला ने कहा :- "सड़क पर चलने का अनुशासन है जिसका पालन करना ही होगा.. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही जारी रहेगी"
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu

