FAKE NEWS: विशेष भर्ती अभियान को लेकर वायरल हो रहे आदेश को सरकार ने बताया फेक न्यूज

X
By - Sandeep Kumar |17 Aug 2023 5:00 PM IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में विशेष भर्ती अभियान को लेकर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत के हस्ताक्षर वाले इस पत्र को सरकार ने फेक न्यूज करार दिया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से और छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग का नाम लेकर वायरल किये जा रहे इस पत्र को छत्तीसगढ़ स्टेट फेक न्यूज कंट्रोल एंड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने फेक न्यूज घोषित किया है।
Next Story
-
Home
-
Menu
