Begin typing your search above and press return to search.

Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भारी मात्रा में कैश और लग्जरी कार की बरामद

Hemant Soren News: कथित जमीन घोटाले को लेकर घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कुछ पता नहीं चल रहा है। वह रांची से दिल्ली आए थे, लेकिन अब दिल्ली में नहीं हैं।

Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भारी मात्रा में कैश और लग्जरी कार की बरामद
X
By Ragib Asim

Hemant Soren News: कथित जमीन घोटाले को लेकर घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कुछ पता नहीं चल रहा है। वह रांची से दिल्ली आए थे, लेकिन अब दिल्ली में नहीं हैं। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दिल्ली में शांति निकेतन स्थित उनके आवास की तलाशी ली। आवास से 36 लाख रुपये नकद बरामद हुए और एक BMW समेत 2 कार और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए। ED करीब 13 घंटे तक सोरेन के आवास पर मौजूद रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोरेन 27 जनवरी को चार्टड प्लेन से रांची से दिल्ली पहुंचे थे। प्लेन अभी भी दिल्ली हवाई अड्डे पर खड़ा है। खबर है कि सोरेन सड़क मार्ग से दिल्ली से रवाना हो गए हैं, लेकिन वह कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है। इस बीच झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने पुलिस महानिदेशक, सचिव और गृह सचिव को राजभवन बुलाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूरे घटनाक्रम को बदनाम करने की साजिश बताया।

क्या है मामला?

ED झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय सेना की भूमि की बिक्री समेत कई अन्य मामलों की जांच कर रही है। भूमि घोटाले में आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सेना की 5 एकड़ जमीन बेची गई, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत थी। इस मामले में ED अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा सोरेन खनन घोटाले में भी घिरे हुए हैं। उन पर अपने करीबियों को खदानों का पट्टा जारी करने का आरोप है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story