Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: सतबहनिया मंदिर में युवक की त्रिशूल से हत्या मामले में खुलासा, मृतक मंदिर में बैठकर कर रहा था ऐसी हरकत, इसलिए की हत्या...

Durg News: सतबहनिया मंदिर में युवक की त्रिशूल से हत्या मामले में खुलासा, मृतक मंदिर में बैठकर कर रहा था ऐसी हरकत, इसलिए की हत्या...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

दुर्ग। पांच माह पहले रसमडा के सतबहनिया मंदिर में हुई हत्या और शव को जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मंदिर में शराब पीकर मछली खा रहा था, जिसे आरोपी द्वारा मना करने पर विवाद करने लगा। दोनों में मारपीट हुई और इसी दौरान आरोपी ने टंगिया और त्रिशूल से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस में पकड़े जाने और मृतक की पहचान छुपाने उसके शव को आरोपी ने जला दिया था।

जानिए पूरी कहानी

दरअसल 30/07/2023 को सतबहनिया मंदिर रसमड़ा के मंच मे 30-40 वर्ष युवक की लाश मिली थी। आरोपी ने मृतक के चेहरे को जला दिया था, जिससे युवक की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना स्थल पर एक बाइक और त्रिशुल मिला था। पुलगांव थाने में अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई। जांच में पता चला की मंदिर में रामचरण चंद्राकर नाम का शख्स रात में सोता है, जो घटना वाले दिन से फरार है। पुलिस आरोपी की पता तलाशी करने लगी। घटना के पांच माह बाद दुर्ग पुलिस को आज पता चला कि आरोपी अपने घर शक्तिगनर दुर्ग आया हुआ है। आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछ ताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

मृतक मंदिर में पी रहा था शराब

आरोपी रामचरण ने बताया कि 27/07/2023 को लोकल ट्रेन से साल्हेकसा महाराष्ट्र में उतरकर पटरी पटरी डिब्बा बीनते हुये दरेंकसा तरफ आ रहा था। इसी बीच रेल्वे ट्रेक में एक व्यक्ति मिला, जिनसे अपना नाम राजू, बताया और कहा कि वो भी बेघर है और उसे अपने साथ ले जाए। आरोपी ने उसे अपने साथ रसमड़ा सतबहनिया मंदिर लाया। कुछ घंटे रूकने के बाद शाम को वह मंदिर से चला गया। दूसरे दिन फिर मिला और रात में सतबहनिया मंदिर रसमड़ा में रूका सुबह 4-5 बजे उठकर चला गया। 30/07/2023 को मंदिर की लिपाई करने रामचरण गोबर बीनने गया था। करीबन दोपहर 12-1 बजे वापस सतबहनिया मंदिर आया तो राजू एक मोटर सायकल हीरो होंडा, चोरी कर लाया और मंदिर में बैठकर मछली व शराब पी रहा था। साथ में एक बोरी में रेलवे से चोरी किया हुआ सामान भी था।

विवाद के बाद हत्या

ये सब देखकर रामचरण ने पूछा मंदिर में ऐसा काम मत कर। चोरी सामान को खोजते हुए अगर पुलिस यहाँ आई तो वो खुद भी फंस जाएगा। इस बात पर दोनों का विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मृतक राजू गाली मंदिर में तोड़फोड़ करने लगा। मृतक की हरकत से नाराज रामचरण ने टंगिया और त्रिशूल से उसकी हत्या कर दी। और फिर मृतक की पहचान छुपाने उसके चेहरे को जला दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी और घटना में उपयोग किये गए टंगिया, त्रिशूल को जब्त कर लिया है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story