Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: साली से रेप का आरोपी जीजा गिरफ्तार, घर में सो रही साली से किया दुष्कर्म...

Durg News: साली से रेप का आरोपी जीजा गिरफ्तार, घर में सो रही साली से किया दुष्कर्म...
X
By NPG News

Durg News दुर्ग। साली के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी बेमेतरा का रहने वाला है। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को आरोपी नेमु साहू अपने ससुराल आया था। इस दौरान नाबालिग साली घर पर अकेले थी। रात में खाना खाकर आरोपी एक कमरे में सोने के लिए चला गया। रात 10:30 बजे आरोपी जीजा अपने कमरे से आया और सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी अपने घर चला गया था।

इधर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और इसकी शिकायत पद्मनाभपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद आरोपी नेमू को गिरफ्तार किया गया। थाने में 376 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Next Story