Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: कॉन्स्टेबल ने दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, दोनों पुलिसकर्मी एक ही जिले में है तैनात, FIR दर्ज

Durg News: कॉन्स्टेबल ने दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, दोनों पुलिसकर्मी एक ही जिले में है तैनात, FIR दर्ज
X
By Sandeep Kumar Kadukar

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक कांस्टेबल पर अपने साथी पुलिसकर्मी की पत्नी से रेप का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। घटना सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस बदनामी के डर से इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों आरक्षक दुर्ग के एक थाने में ही पदस्थ है। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल का थाने के ही एक आरक्षक के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था।

पीड़िता कि शिकायत के मुताबिक, बीते शनिवार को जब उसका पति ड्यूटी पर गया था। इस दौरान आरोपी आरक्षक उसके घर आया। यहां पर महिला को अकेली देख उसकी नियत बदल गई और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़ित महिला का पति भी घर पहुंचा, जिसके बाद महिला ने रोते हुए इसकी शिकायत अपने पति से की। महिला के पति को देख आरोपी मौके से भाग निकला।

महिला और उसका पति पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story