Begin typing your search above and press return to search.

Durd News: फर्जी टीटी गिरफ्तार, यात्रियों से करता था वसूली... नकली आईडी संदिग्ध दस्तावेज बरामद...

Durd News: फर्जी टीटी गिरफ्तार, यात्रियों से करता था वसूली... नकली आईडी संदिग्ध दस्तावेज बरामद...
X
By Sandeep Kumar

दुर्ग। रेलवे स्टेशन में यात्रियों से वसूली करने वाले नकली टीटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी आईडी व रेलवे में नौकरी लगने के संबंध में दस्तावेज बरामद हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफीक नामक यात्री 10 अगस्त को अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18242 में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और टिकट की मांग की। पूछने पर उसने खुद को रेलवे का टीटी बताया। पहचान पत्र मांगने पर उसने कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर मोहम्मद रफीक ने उसलापुर आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। ट्रेन से उसलापुर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की पर वो नहीं मिला। दूसरे दिन प्लेटफार्म नंबर चार पर पकड़ा गया।

पूछताछ में उक्त व्यक्ति खुद को टीटी बताता रहा। उसने खुद की पोस्टिंग डोंगरगढ़ में होना बताया आईडी कार्ड मांगने पर उसने एक डुप्लीकेट कार्ड दिखाया। आधार कार्ड मांगने पर उसका नाम अवधेश साहू लिखा हुआ था। आरपीएफ की तलाशी में नौकरी लगाने संबंधी संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी दुर्ग के सुपुर्द कर दिया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story