Begin typing your search above and press return to search.

Dog Bite Cases Increased: बढ़ रही हैं स्ट्रीट डाॅग के काटने की घटनाएं, कोई बने शिकार तो तुरंत उठाएं घर में ये कदम...

Dog Bite Cases Increased: बढ़ रही हैं स्ट्रीट डाॅग के काटने की घटनाएं, कोई बने शिकार तो तुरंत उठाएं घर में ये कदम...
X
By Gopal Rao

Dog Bite Cases Increased : NPG डेस्क। शहर में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं।आवारा कुत्तों का आतंक हर कहीं है। छोटे बच्चे इनका आसान शिकार होते हैं लेकिन बड़ों के लिए भी इनका खतरा कम नहीं है। अगर किसी पर भी ये हमला कर दें और जख्म हो जाए, खून रिसने लगे तो इसे हल्के में कतई न लें। दरअसल कुत्तों के मुंह में बैक्टीरिया होता है। यह बैक्टीरिया ब्लड के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश करता है जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यही नहीं बदकिस्मती से अगर कुत्ते को रेबीज हो तो आपके लिए खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे कुत्ते के काटने पर और समय पर इलाज न होने पर आपकी जान भी जा सकती है। कुत्ते के काटने पर घर में त्वरित प्राथमिक इलाज करें और फिर डाॅक्टर के पास जाएं। इस लेख में आप यह जानेंगे कि इस दशा में आप प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत क्या कर सकते हैं।

1. कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम

  • ० कुत्ता काट ले घाव वाली जगह को साबुन-पानी या हल्दी मिले गुनगुने पानी से धो लें। पांच मिनट तक प्रभावित स्थान पर सहने लायक गर्म पानी गिराएं। गीज़र लगा है तो नल के पानी की गर्म धार घाव पर पड़ने दें।
  • ० अब घाव को साफ कपड़े से पोछ लें। कोई एंटी बायोटिक क्रीम घाव पर लगाएं और पट्टी करें। प्रभावित हिस्से को थोड़ा ऊंचा उठाकर रखें और तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं।

2. अगर आपके पास कोई क्रीम नहीं है और न ही आसपास मेडिकल स्टोर है तो तुरंत कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं जैसे-

  • ० खरोंच या घाव को धोकर उसपर शहद का लेप करें। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से समृद्ध शहद को लगाने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा।
  • ० बहुत सी जगहों पर लोग घाव को धोकर उस पर पीसी हुई लाल मिर्च लगाते हैं। आप इसे भी आज़मा सकते हैं।
  • ० प्याज के पेस्ट में शहद मिलाकर लगाएं।
  • ० जीरा और काली मिर्च को पीसकर, पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बनाएं। अब घाव धोने के बाद इसका लेप कर सकते हैं।

3.... और अगर आपको रेबीज वाले कुत्ते ने काट लिया है तो....

  • ० अगर आपको रेबीज वाले कुत्ते ने काट लिया है तो ये एक बहुत खतरनाक स्थिति है। इसकी वजह से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है। इसे अवाॅइड न करें। बिना देर किए डाॅक्टर के पास जाएं और इंजेक्शन लगवाए। सामान्यतया इस स्थिति में डाॅक्टर तीन इंजेक्शन देते हैं, एक कुत्ते के काटने वाले यानी पहले दिन, फिर तीसरे दिन और तीसरा इंजेक्शन सातवें दिन दिया जाता है।
  • ० कैसे पता चलेगा कि कुत्ते को रैबीज है - आमतौर पर ऐसे कुत्ते बदसवास होकर इधर-उधर भागते हैं और लोगों पर आक्रामक हो झपटते हैं।साथ ही इनके मुंह से बहुत लार टपकती है।
  • ० यदि न भी पता चले कि कुत्ते को रेबीज़ था या नहीं लेकिन अगर आप कुत्ते के काटने के बाद बहुत कमजोरी, थकान और बेचैनी महसूस कर रहे हैं। सिरदर्द के साथ बुखार आ रहा हो, घबराहट महसूस हो रही हो, मांसपेशियों में दर्द हो रहा हो तो ऐसे सारे लक्षण डाॅक्टर को ज़रूर बताएं। ताकि उस आधार पर वे आपका सही ट्रीटमेंट कर सकें।


Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story