Begin typing your search above and press return to search.

दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख देने की घोषणा, अंत्येष्टि में शामिल होने चंदेल, रेणुका सूरजपुर रवाना

भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर अंबिकापुर से आ रही बस तड़के बिलासपुर के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है।

दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख देने की घोषणा, अंत्येष्टि में शामिल होने चंदेल, रेणुका सूरजपुर रवाना
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रहे आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घोषणा की कि दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भाजपा द्वारा की जाएगी। घायलों के उपचार का खर्च भाजपा वहन करेगी। सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने अस्‍पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।



नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह दिवंगत कार्यकर्ताओं की अंत्येष्टि में शामिल होने सूरजपुर रवाना हुए हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी सहित सभी नेताओं ने छत्तीसगढ़ के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि प्रधानमंत्री की रायपुर में आयोजित सभा में शामिल होने अंबिकापुर से कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हुई बस बिलासपुर के पास खड़ी हाइवा से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेले ने भी राज्‍य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story