Digital Personal Data Protection Bill 2023: लोकसभा ने पास किया Digital Personal Data Protection Bill, नियम तोड़ने पर लगेगा ₹250 करोड़ जुर्माना
Digital Personal Data Protection Bill 2023: डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 (Digital Personal Data Protection Bill 2023) को सोमवार को लोकसभा ने पारित कर दिया है।

Digital Personal Data Protection Bill 2023: डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 (Digital Personal Data Protection Bill 2023) को सोमवार को लोकसभा ने पारित कर दिया है। इस बिल में डेटा को संभालने और संसाधित करने वाली संस्थाओं के दायित्व के साथ-साथ व्यक्तियों के अधिकारों को निर्धारित किया गया है। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं पर अधिकतम 250 करोड़ रुपये और न्यूनतम 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
यह बिल डिजिटल डेटा की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है। आमतौर पर हम कंपनियों और प्लेटफॉर्मों को रजिस्ट्रेशन करते समय अपना पर्सनल डेटा उपलब्ध करते हैं, लेकिन उस डेटा का उपयोग कंपनियों द्वारा कैसे किया जाएगा, इसका स्पष्ट निर्देशन अब इस बिल के तहत होगा।
पर्सनल डेटा में व्यक्तियों का फोन नंबर, आधार, पैन, एड्रेस, लोकेशन आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसका लीक होने से हैकर्स किसी भी व्यक्ति की गोपनीयता को हानि पहुँचा सकते हैं, जिससे उनके व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी का अवैध प्रयोग हो सकता है। इसलिए इसकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है और इसके लिए डेटा संरक्षण के एक कानून की आवश्यकता थी।
इस बिल में कई महत्वपूर्ण विशेषताएँ हैं, जैसे कि डेटा का बिना कंज्यूमर की मर्जी के उपयोग नहीं किया जा सकता है, कंपनियों को उपयोगकर्ताओं को सारी जानकारी को साफ और सरल भाषा में प्रदान करना होगा, ग्राहक अपने कन्सेंट को कभी भी वापस ले सकते हैं, और गलत इस्तेमाल पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
