Begin typing your search above and press return to search.

DIG छसबल डी श्रवण का वार्षिक निरीक्षण, परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों के वेशभूषा, परेड व किट का निरीक्षण

DIG छसबल डी श्रवण का वार्षिक निरीक्षण, परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों के वेशभूषा, परेड व किट का निरीक्षण
X
By Sandeep Kumar

दुर्ग। शुक्रवार 28 जून को 7वीं वाहिनी छसबल मिलाई जिला-दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण DIG डी श्रवण छसबल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान DIG के आगमन पर उप सेनानी प्रता मेश्राम, उप सेनानी रजत शर्मा, बीना खिरवाट, डॉ मंजुषा उमेडकर, ममता देवांगन, सहायक सेनानी एवं शिव कुमार निषाद सहायक सेनानी द्वारा स्वागत किया गया।

डीआईज्ञी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जिसमें परेड कमाण्डर कंपनी कमाण्डर (मुख्य समवाय) इंद्रपुरी गोस्वमी व परेड टू-आईसी (पीसी) ओंकार साहू के नेतृत्व में कंपनी मुख्यालय व अन्य कंपनी, डाग स्क्वॉड परिवहन शाखा का बल एवं बैंड पार्टी प्रथम वाहिनी उसवल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का वेशभूषा, परेड एवं किट का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात परिवहन शाखा के शासकीय वाहनो का भी निरीक्षण व टूल्स परेड देखा गया। क्वॉटर गार्ड द्वारा सलामी दिया गया, जिसके बाद कार्यालय में समस्त शाखाओं के दस्तावेजों का अवलोकन एवं कैशबुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। नव निर्मित एमटी शेड, डॉग कैनल का निरीक्षण कर दस्तावेजों को दुरुस्त व तारीखवार रखने तथा कार्यलयीन पत्रो का समय पर निराकरण कर्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक डी श्रवण (भा.पु.से) द्वारा दरबार लिया गया, जिसमें, परेड दल, अनुसचिविप बल एवं 20 वाहिनी छसबल महासमुद्र के महिला कंपनी के महिला बल उपस्थित हुए। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से व्यक्तिगत एवं डियुटी संबंधी समस्याओं को सुना गया। कुछ कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ समस्याओं के निराकरण के संबंध में आश्वासन दिया गया महिला बल के बैंड दल से समस्याओं के बारे जानकारी लिया एवं निराकण किया गया। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बुरी व्यसनों से दूर रहने, अच्छी गणवेश धारण करने, लगन एवं उत्साह से अपने कर्तव्यों का निष्पादन करने व आपसी तालमेल बनाकर रखने हेतु निदेर्शित किया गया। निरीक्षण पश्चात् उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय को वाहिनी की ओर से "स्मृति चिन्ह" एवं "पीथा" भेंट किया गया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story