Begin typing your search above and press return to search.

Dhan Kharidi: किस सोच में हैं किसान: धान की खरीदी की गति धीमी, जानिए... 20 दिन में कितनी हो चुकी है धान की खरीदी

Dhan Kharidi: छत्‍तीसगढ़ में धान की खरीदी शुरू हुए करीब 20 दिन हो गए हैं, लेकिन इस बार किसानों में धान बेचने को लेकर ज्‍यादा उत्‍साह नहीं दिख रहा है। इसका सीधा असर धान खरीदी पर पड़ रहा है। प्रदेश में अब तक हुई धान की खरीदी पर पढ़ि‍ए यह रिपोर्ट

Dhan Kharidi: किस सोच में हैं किसान: धान की खरीदी की गति धीमी, जानिए... 20 दिन में कितनी हो चुकी है धान की खरीदी
X
By Sanjeet
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Dhan Kharidi: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी 1 नवंबर से चल रही है। खरीदी शुरू हुए 20 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकारी मंड़‍ियों में किसानों की भीड़ नजर नहीं आ रही है। कुछ लोग इसके पीछे सियासी कारण बात रहे हैं। कह रहे हैं कि किसान विधानसभा चुनाव के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इस बार चुनाव में बढ़-चढ़ कर धान की कीमत लगाई है। इस वजह से किसान धान बेचने के लिए नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जानकार कह रहे हैं कि इस बार मुद्दा सियासी नहीं त्‍योहारी है। प्रदेश में दिवाली का उत्‍सव करीब सप्‍ताहभर तक चलता है। किसान उसी में व्‍यस्‍त हैं, इस वजह से मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

2018 में भी चुनाव में भी किसानों ने नहीं बेचा था धान

बताते चले कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धान पर बोनस देने का वादा किया था। इसकी वजह से किसानों ने धान बेचना बंद करके नई सरकार बनने का इंतजार करने लगे थे। बाद में कांग्रेस के तत्‍कालीन प्रदेश अध्‍यक्ष और मौजूदा मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को किसानों से अपील करनी पड़ी। बघेल ने कहा कि बोनस का लाभ सभी किसानों को मिलेगा। इसके बावजूद चुनाव परिणाम के बाद ही धान खरीदी रफ्तार पकड़ पाई थी।

जानिए... 2022 में नवंबर में कितनी हुई थी धान खरीदी

प्रदेश में पिछले साल भी 1 नवंबर से धान खरीदी हुई थी। 21 नवंबर 2022 तक 3 लाख 43 हजार 162 किसानों ने 11 लाख 73 हजार 240 टन धान बेचा था। इसके एवज में किसानों को 2466 करोड़ का भुगतान किया गया था।

जानिए... इस बार अब तक कितनी हुई है धान की खरीदी

प्रदेश में अब तक 1 लाख 60 हजार से ज्‍यादा किसान धान बेच चुके हैं। इनसे 6 लाख 27 हजार टन धान की खरीदी हुई है। इस बार में भी 1 नवंबर से ही धान की खरीदी शुरू हुई है। इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में इस बार कम किसानों ने धान बेचा है। पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक आधे ही किसान अपना धान लेकर मंडी पहुंचे हैं।

एक ही दिन में कटा डेढ़ लाख टोकन

अफसरों के अनुसार धान खरीदी अब रफ्तार पकड़ती दिख रही है। आज (20 नवंबर) एक साथ लगभग डेढ़ लाख किसानों ने टोकन लिया है। इससे उम्‍मीद की जा रही है कि अब मंड़‍ियों में धान की आवक बढ़ेगी।

Next Story