Begin typing your search above and press return to search.

Dhan Kharidi: धान खरीदी का बड़ा लक्ष्‍य केवल 11.19 लाख टन दूर: छत्‍तीसगढ़ में अब तक 118.81 लाख टन हो चुकी खरीदी

Dhan Kharidi: छत्‍तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी का सबसे बड़ा लक्ष्‍य रखा गया है। अब तक 118 लाख टन से ज्‍यादा धान की खरीदी हो चुकी है।

Dhan Kharidi: धान खरीदी का बड़ा लक्ष्‍य केवल 11.19 लाख टन दूर:  छत्‍तीसगढ़ में अब तक 118.81 लाख टन हो चुकी खरीदी
X
By Sanjeet Kumar

Dhan Kharidi: रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 118.81 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 25678 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 91 हजार 935 किसानों से 118 लाख 81 हजार 335 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 25 हजार 678 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 94 लाख 77 हजार 669 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 76 लाख 206 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story