Begin typing your search above and press return to search.

Dhan kharidi: छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: धान व मक्‍का की खेती करने वाले किसानों को मिली 15 दिन की मोहलत, देखें आदेश

Dha kharidi:

Dhan kharidi: छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: धान व मक्‍का की खेती करने वाले किसानों को मिली 15 दिन की मोहलत, देखें आदेश
X
By Sanjeet Kumar

Dhankharidi: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के धान उत्‍पादक किसानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने समर्थन मूल्‍य पर सरकारी सोसाइटी में धान बेचने के लिए पंजीयन कराने की तारीख 15 दिन बढ़ा दी है। धान बेचने वाले किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई थी। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 15 दिन कर दिया है। इस संबंध में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्‍वर वर्मा ने सभी कलेक्‍टरों को आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि इस वर्ष 1 नवंबर से समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी शुरू होगी। सरकार ने इस बार 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी करने का फैसला किया है। सरकार ने इस बार 125 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्‍य रखा है। समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने वाले किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 21 लाख 59 हजार 518 किसानों ने पंजीयन कराया है। बीते खरीफ सीजन में 24 लाख 98 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था।





Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story