Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Crime News: दिल्ली में अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, आधी रात को पांच युवकों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार की देर रात अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पांच बदमाश स्कूटी और बाइक पर सवार होकर आए थे. गोली लगने के बाद मैनेजर हरप्रीत को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.

Delhi Crime News: दिल्ली में अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, आधी रात को पांच युवकों ने उतारा मौत के घाट
X
By Ragib Asim

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार की देर रात अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पांच बदमाश स्कूटी और बाइक पर सवार होकर आए थे. गोली लगने के बाद मैनेजर हरप्रीत को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे. तभी बाइक और स्कूटी सवार पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और अचानक से फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें सिर में गोली लगने के बाद हरप्रीत वहीं पर गिर गया. हरप्रीत के दोस्त गोविंद के दाहिने कान में गोली लगी. गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन जग अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया. वहीं गोविंद का इलाज किया जा रहा है. मृतक हरप्रीत अमेजन में सीनियर मैनेजर के पद पर नौकरी करता था.

आरोपियों की तलाश में जुटा पुलिस

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. मृतक हरप्रीत गिल के परिजनों का कहना है कि हरप्रीत की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story