रिटायर्ड शिक्षक व उनकी पत्नी की मौत: शादी समाहरोह से लौट रहे, पेड़ से टकराई कार... दंपति की हुई मौत

जीपीएम/20 फरवरी,2022- मध्यप्रदेश से शादी समाहरोह से लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक व उनकी पत्नी की आज तड़के सुबह कार पेड़ से टकराने से मौत हो गयी। घटना गौरेला थाना क्षेत्र का है, एक्सीडेंट में चालक भी गम्भीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बिलासपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के शांति नगर में रिटायर्ड शिक्षक लोकनाथ त्रिपाठी अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने कार से मध्यप्रदेश के सीधी गए हुए थे। आज सुबह शादी समाहरोह से लोकनाथ त्रिपाठी व उनकी पत्नी लौट रहे थे। कार उनका चालक ड्राइव कर रहा था।
गौरेला थाना अंतर्गत कारिआम के पास जब तेज रफ्तार कार पहुँची तभी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। ड्राइवर को झपकी लगने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। दुर्घटना में लोकनाथ त्रिपाठी व उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी तो वही कार चला रहे चालक को गम्भीर चोट आई,जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।