सिर व हाथ में कपड़ा बांधे हुए महिला की मिली लाश, हत्या कर शव फेंकने की आशंका... पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर 23 जनवरी 2022। जगदलपुर में पुल के निचे महिला की लाश मिली हैं। लाश के मुंह मे लाल कपड़ा बंधा हुआ था,व महिला के हाथ भी कपड़े से बंधे हुए थे। पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही हैं।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के मारेंगे पुल के निचे नदी में आज ग्रामीण नहाने के लिये पहुँचे। तब झाड़ियों में एक महिला की लाश दिखाई दी। ग्रामीणों ने पास जा कर देखा तो महिला की लाश के मुँह में लाल कपड़ा बंधा हुआ था। महिला के हाथ भी कपड़े से बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परपा थाने को दी।
सूचना पर थाना प्रभारी और डॉग स्कावयड़ को लेकर मौके पर पहुँचे। आशंका जताई जा रही हैं कि बाहर से लाकर महिला का शव फेंका गया होगा। महिला की अब तक शिनाख्त नही हो सकी हैं। आस पास के थानों में महिला की फ़ोटो भेज कर शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा हैं।
